{"_id":"642337a03dcfa3c30f0a9464","slug":"the-house-of-the-teacher-was-cleaned-three-came-out-of-the-house-empty-handed-ghazipur-news-c-20-1-126359-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शिक्षक का घर कर दिया साफ तीन के घर से निकले खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शिक्षक का घर कर दिया साफ तीन के घर से निकले खाली हाथ
विज्ञापन
चार लाख के आभूषण एवं 57 हजार नकदी एक घर से चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मरदह। थाना के तवक्कलपुर उर्फ डंडापुर गांव में सोमवार की रात छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। चोरों ने साढ़े चार लाख रुपये के आभूषण एवं 57 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही तीन अन्य घरों को खंगाला, लेकिन कीमती सामान उनके हाथ नहीं लगा। ग्रामीणों के जगने की आहट सुनकर चोर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
गांव निवासी शिक्षक लक्ष्मीकांत सिंह छत पर और उनके परिजन कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर छत पर चढ़ गए और पास से जा रहे सीढ़ी के रास्ते घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर 57 हजार नकदी समेत साढ़े चार लाख का आभूषण सहित कीमती सामान पर हाथ साथ कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद चोर गांव के जगरनाथ सिंह, शत्रुघ्न सिंह और डा. रमाकांत सिंह के घरों में भी घुसे और कमरोंं का ताला तोड़कर खंगाला। लेकिन कीमती सामान हाथ नहीं लगा। ग्रामीणों के जगने पर चोर भाग गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। एक ही रात में चार घरों में चोरी से गांव में दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।