फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The health fair which lasted till four o'clock ended at two o'clock.

Ghazipur News: चार बजे तक चलने वाला स्वास्थ्य मेला दो बजे ही खत्म

Mon, 01 Jul 2024 03:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
The health fair which lasted till four o'clock ended at two o'clock.
गाजीपुर। जिले के 62 केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 3583 मरीजों ने उपचार कराया। हालांकि लोगों का धीरे-धीरे इस योजना से मोहभंग होता जा रहा है। वजह जांच की सुविधा न मिलना और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी। यहीं नहीं अधिकांश जगहों पर तो चिकित्सकों के पद खाली होने की स्थिति में फार्मासिस्ट ही मरीजों का उपचार कर रहे हैं। साथ ही शाम चार बजे तक चलने वाला यह मेला दोपहर दो बजे ही खत्म हो जा रहा है और स्वास्थ्यकर्मी घर चले जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजदेपुर में संचालित जन आरोग्य मेले में दोपहर 12.15 बजे मरीजों की संख्या मुश्किल से इक्का- दुक्का ही थी। हालांकि यहां आ रहे मरीजों को डॉक्टर नि:शुल्क परामर्श देने के साथ दवा उपलब्ध कराते रहे।
विज्ञापन

बारा : भदौरा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारा में 38 मरीज इलाज करवाने पहुंचे। होम्योपैथ चिकित्सक डाक्टर अजीत सत्यदेव सिंह ने मरीजों का उपचार किया। एलोपैथ के चिकित्सक नहीं होने से कई मरीज वापस घर चले गए। देवल पीएचसी पर 44 मरीजों ने उपचार कराया। दिलदारनगर पीएचसी पर चिकित्सक की तैनाती नहीं होने पर 29 मरीजों का फार्मासिस्ट ने इलाज किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहमर दो बजे के बाद बंद हो गया। जबकि शाम के चार बजे तक मेले के आयोजन का निर्देश है। इस संबंध में एसीएमओ व नोडल अधिकारी डा. मनोज कुमार ने बताया कि जिन जगहों पर निर्धारित समय से पूर्व केंद्र बंद किए जा रहे हैं, जांच कराकर कार्रवाई होगी। जिले के 62 केंद्रों पर 3583 मरीजों ने उपचार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed