फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The groom's car robbed of half a million

दूल्हे की गाड़ी से पांच लाख की लूट

Mon, 19 Sep 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
The groom's car robbed of half a million
बंदूक की नोक पर लूटे 46 लाख, तलाश जारी - फोटो : ANI

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के महरूपुर गांव के पास अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने दूल्हे की गाड़ी से पौने पांच लाख के आभूषण, नकदी एवं अन्य कीमती सामान लूट लिए। घटना के बाद गुस्साए बाराती बिना निकाह किए ही वापस लौट रहे थे, लेकिन काफी समझाने-बुझाने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। इस मामले में दुल्हन के पिता अनवर खां ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी।

इलाके के महरूपुर निवासी अनवर खां ने बताया कि रविवार की रात मेरी लड़की की शादी थी। मुर्कीकला गांव से आ रही बारात को गांव से कुछ दूर पहले ही रोककर कुछ बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी पर हमला कर दिया और गाड़ी में रखे पौने पांच लाख के जेवरात, 20 हजार नकद एवं अटैची में रखा कपड़ा लूट ले गए। अनवर खां ने दो नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ लूट की तहरीर दी है। आरोप लगाया कि मेरी लड़की की बारात मुर्कीकला गांव से रविवार की दोपहर में 12.40 बजे महरूपुर आ रही थी।  इसी बीच दूल्हे की गाड़ी का दरवाजा खोलकर चार लोगों ने असलहा दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया।  घटना से गुस्साए बाराती वापस जा रहे थे तभी किसी तरह मान-मनौव्वल कर विवाह की रस्म अदा करने के बाद अनवर खां ने दो नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल केके मिश्रा ने कहा कि तहरीर प्राप्त हुई है मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed