फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The government will be formed under the leadership of the Prime Minister with a huge majority: Anand Swaroop

भारी बहुमत से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बनेगी सरकार: आनंद स्वरूप

Thu, 19 Jan 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
The government will be formed under the leadership of the Prime Minister with a huge majority: Anand Swaroop
भारी बहुमत से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बनेगी सरकार: आनंद स्वरूप
विज्ञापन

कासिमाबाद। 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। विपक्ष सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहा है। आज उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। उक्त बातें पूर्व मंत्री एवं बलिया सदर से पूर्व विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला कासिमाबाद में पूर्व ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश अकेला के आवास पर बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के सर्वमान्य नेता हैं । इनके नेतृत्व में भारत का चौतरफा विकास हुआ है। आज दुनिया में भारत की उपलब्धि का गुणगान हो रहा है। 2024 के चुनाव के संबंध में कहा कि विपक्ष दिशाहीन है। विपक्ष के पास कोई वीजन नहीं है। पूरी तरह से दिशाहीन विपक्ष प्रधानमंत्री के सामने कहीं से नहीं टीकेगा। तहसील और थानों में अधिकारियों के द्वारा बढ़ रहे भ्रष्टाचार के बारे में कहा कि यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है, जो भी अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त मिल रहे हैं, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। कार्यकर्ताओं एवं संगठन पर उपेक्षा के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। गाजीपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभुनाथ जी पार्टी के निष्ठावान वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed