{"_id":"6488b9bb5ac2c386650c4054","slug":"the-government-is-determined-for-the-village-the-poor-and-the-farmer-sapna-singh-ghazipur-news-c-20-1-250907-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव, गरीब, किसान के लिए कृत संकल्पित है सरकार : सपना सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव, गरीब, किसान के लिए कृत संकल्पित है सरकार : सपना सिंह
विज्ञापन
मरदह। क्षेत्र के हरहरी गांव में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजना के नौ साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शंभू नारायण महाविद्यालय के परिसर में भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। मुद्रा लोन जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से व्यापारियों को व्यापार के क्षेत्र में सहयोग देने की पहल सरकार ने किया है। डिफेंस काॅरिडोर के निर्माण से देश रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। सरकार जनधन योजना के माध्यम से गरीबों का खाता खोली है।
इस मौके सभी सातों मोर्चों के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ टिफिन बैठक कर रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने गांव, गरीब, किसान के विकास के लिए दिन-रात कृतसंकल्पित है। सैकड़ों योजनाओं के माध्यम से देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास कार्य रफ्तार पकड़ चुका है। जरूरत है सभी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से लगकर योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिलाएं, निश्चित तौर पर हम 2024 बड़ी मजबूती से फतह हासिल करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर रमेश सिंह पप्पू, योगेश सिंह, विश्व प्रकाश अकेला, किरन सिंह, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, रामनरेश कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद रहे।