{"_id":"58064f9a4f1c1b672c703948","slug":"the-government-is-deceiving-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को छल रही है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को छल रही है सरकार
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
सरजू पांडेय पार्क में किसान महासभा के धरना में बोलते सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सरकार किसानों को छलने का काम कर रही है। किसानों की खेती-खलिहानी को तबाह करने की साजिश रची जा रही है। केंद्र की सरकार प्रत्येक वर्ष पूंजीपतियों को टैक्स में छूट देने का काम रही है।
उन्होंने कहा कि कारपोरेट घरानों को छूट और किसानों की लूट नहीं चलेगी। अब किसान आत्महत्या नहीं करेंगे। वह कर्ज माफी के लिए संघर्ष करेंगे। साथ ही बंटाईदार किसानों के दर्द को भी उठाया जाएगा। कहा कि बंटाईदारों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद में कई वर्षो से धान खरीद में किसानों को भारी लूट का सामना करना पड़ रहा है लेकिन संबंधित विभाग फर्जी कागजी खानापूर्ति कर शानदार खरीद का दावा कर रही हैं।
संयोजक मोती प्रधान ने कहा कि जिले में पोस्ते की खेती का लाइसेंस, वर्ष 2015 में नुकसान हुए फसलों का मुआवजा, बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए फसलों का मुआवजा, मुफ्त बिजली, किसानों और मजदूरों को 5000 हजार पेंशन, ताड़ीघाट-गाजीपुर रेलमार्ग को हमीद सेतु के पूरब से ले जाने, भूमि अधिग्रहण नहीं करने के साथ भूमि संरक्षण का कानून बनाने की मांग की गई है। कमलाकर राम, प्रमोद कुशवाहा, राजेश बनवासी, वासुदेव त्यागी, शशिकांत कुशवाहा, राम प्रवेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन मोती प्रधान ने किया। अंत में सीएम को संबोधित दस सूत्री मांगपत्र एसडीएम सदर को सौंपा।