फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The government is deceiving farmers

किसानों को छल रही है सरकार

Tue, 18 Oct 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
The government is deceiving farmers
सरजू पांडेय पार्क में किसान महासभा के धरना में बोलते सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा।
अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सरकार किसानों को छलने का काम कर रही है। किसानों की खेती-खलिहानी को तबाह करने की साजिश रची जा रही है। केंद्र की सरकार प्रत्येक वर्ष पूंजीपतियों को टैक्स में छूट देने का काम रही है।
विज्ञापन


 
उन्होंने कहा कि कारपोरेट घरानों को छूट और किसानों की लूट नहीं चलेगी। अब किसान आत्महत्या नहीं करेंगे। वह कर्ज माफी के लिए संघर्ष करेंगे। साथ ही बंटाईदार किसानों के दर्द को भी उठाया जाएगा। कहा कि बंटाईदारों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद में कई वर्षो से धान खरीद में किसानों को भारी लूट का सामना करना पड़ रहा है लेकिन संबंधित विभाग फर्जी कागजी खानापूर्ति कर शानदार खरीद का दावा कर रही हैं।
विज्ञापन


संयोजक मोती प्रधान ने कहा कि जिले में पोस्ते की खेती का लाइसेंस, वर्ष 2015 में नुकसान हुए फसलों का मुआवजा, बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए फसलों का मुआवजा, मुफ्त बिजली, किसानों और मजदूरों को 5000 हजार पेंशन, ताड़ीघाट-गाजीपुर रेलमार्ग को हमीद सेतु के पूरब से ले जाने, भूमि अधिग्रहण नहीं करने के साथ भूमि संरक्षण का कानून बनाने की मांग की गई है। कमलाकर राम, प्रमोद कुशवाहा, राजेश बनवासी, वासुदेव त्यागी,  शशिकांत कुशवाहा, राम प्रवेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन मोती प्रधान ने किया। अंत में सीएम को संबोधित दस सूत्री मांगपत्र एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed