फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The government failed to fulfill promises

वादे पूरा करने में विफल रही केंद्र सरकार

Wed, 26 Aug 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 26 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
The government failed to fulfill promises
समाजवादी पार्टी की  मंगलवार को समता भवन में आयोजित बैठक में 31 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मऊ जिले में आगमन पर आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया गया। बैठक में केंद्र सरकार
विज्ञापन


के नीतियों का विरोध करते हुए कहा गया कि केंद्र सरकार अपने वादों को साकार करने में सफल नहीं हो पाई है। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने सभी विधानसभा अध्यक्षों को 31 अगस्त तक बूथ कमेटी के
विज्ञापन


पदाधिकारियों की सूची जमा करने का निर्देश दिया। मंगलवार को समता भवन कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में इतना कार्य कभी
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हुआ। उन्होंने प्रदेश में पैदा हुए विद्युत संकट के लिए विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते कहा कि उसकी नीतियों से आम जनता आजिज है। अच्छे

दिन आने का वादा खोखला साबित हो रहा है। मंहगाई पर केंद्र सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। केन्द्र सरकार अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतर पाई है। पाकिस्तानी सैनिक लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं। जब-जब

भाजपा हुकूमत में आई है आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। झूठे वादों और खोखले नारों तथा दंभपूर्ण भाषण के अलावा केन्द्र सरकार इस देश को अब तक कुछ नहीं दे पाई है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, गुलाम कादिर राईनी,


गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामवृक्ष यादव, अर्जुन राय, मुहम्मद तहसीन, रामाशीष, आजाद राय, केशरी यादव, सुभाष यादव, चन्द्रिका यादव, डा. सीमा यादव, संगीता यादव, जवाहर यादव, अशोक यादव, कन्हैया यादव, हीरा यादव,

असलम हुसैन, अमला यादव तथा छोटेलाल यादव उपस्थित थे। बैठक का संचालन महासचिव सदानंद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed