{"_id":"6373d01db12ca22b9149d5b5","slug":"the-goons-attacked-the-chief-representative-ghazipur-news-vns683818592","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रतिनिधि पर दबंगों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान प्रतिनिधि पर दबंगों ने किया हमला
विज्ञापन
जंगीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बेलवा गांव में मुख्य सड़क से ग्राम पंचायत भवन तक खड़ंजा बिछाने के लिए मार्ग का पैमाइश कर रहे लेखपाल एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर गांव के दबंगों ने हमला कर दिया। घटना में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार एवं मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार दो खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव ने बताया कि सुबह वह क्षेत्रीय लेखपाल के साथ मुख्य मार्ग से ग्राम पंचायत भवन को जाने वाली सड़क की पैमाइश करा रहे थे। इसी दौरान मार्ग पर कब्जा करने वाले दबंग वहां पहुंच गए और कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते दबंगों ने लेखपाल को मारने-पीटने का प्रयास करने लगे।
उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे कमलेश यादव को दबंगों ने मारपीटकर घायल कर दिया। इस घटना में उनका सिर फट गया और हाथ पर भी गंभीर चोट आई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल प्रधान प्रतिनिधि को उपचार और मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।