फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The gold chain was blown by the assailants from the woman's neck

महिला के गले से उचक्कों ने उड़ाई सोने की चेन

Fri, 24 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The gold chain was blown by the assailants from the woman's neck
कोतवाली क्षेत्र की सलामतपुर निवासी एक महिला के गले की दो तोले के सोने की चेन स्थानीय तिराहे से ऑटो में बैठकर महेशपुर जाते समय शुक्रवार की दोपहर उचक्कों ने उड़ा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

सलामतपुर गांव निवासी मुन्नी देवी दोपहर में नोनहरा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित मायके जाने के लिए घर से निकली थी। वह बस से कासिमाबाद चौराहा पहुंची और महेशपुर जाने वाली ऑटो में बैठ गई। ऑटो में पहले से ही तीन महिलाएं एक बच्ची के साथ बैठी थी। ऑटो जैसे ही चला पहले से बैठी महिलाएं धक्का-मुक्की करने लगी। शंका है कि तीनों महिलाओं ने जान बूझकर धक्का मुक्की कर चेन निकाल लिया है। तीनों महिलाएं वेद बिहारी पोखरा चट्टी पर उतर गई। मुन्नी देवी को गले की चेन गायब होने की जानकारी महेशपुर चट्टी पर ऑटो से उतरते समय हुआ। मुन्नी देवी को चेन गायब होने की जानकारी जैसे ही हुई है दहाड़े मार कर रोने लगी । ऑटो चालक मुन्नी देवी को वापस वेद बिहारी पोखरा लेकर तीनों महिलाओं को पकड़ने के लिए आया है, तो महिलाएं वहां से गायब थीं। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि गले की चेन निकालने की शिकायत मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed