फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The God Kharwar community took out a procession and demonstrated.

Ghazipur News: गोड़ खरवार समुदाय ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया

Fri, 17 Oct 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The God Kharwar community took out a procession and demonstrated.
मुहम्मदाबाद तहसील परिसर में धरना देते भारतवर्षीय गोड़ व खरवार महासभा के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : reasi news
मुहम्मदाबाद। स्थानीय तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को अखिल भारत वर्षीय गोड़ खरवार महासभा के नेतृत्व में गोड़ खरवार समुदाय ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। समुदाय का आरोप है कि तहसील प्रशासन की ओर से उनको जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। समुदाय के लोग कृषि उत्पादन मंडी समिति यूसुफपुर के परिसर से जुलूस निकालकर तहसील पहुंचे। इस दौरान वह अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे और परंपरागत वाद्य यंत्र बजाते हुए चल रहे थे। तहसील पहुंचकर उन्होंने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और फिर धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष सत्येंद्रनाथ गोड़ ने बताया कि पूर्व में शासन के निर्देश पर उनके समुदाय को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी होता रहा है। पिछले कुछ समय से अधिकारी मनमाने ढंग से प्रमाणपत्र जारी नहीं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी शासनादेश और जिलाधिकारी के आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी एवं कर्मचारी शासनादेश के अनुसार जांच नहीं करते या प्रमाण पत्र जारी नहीं करते उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली अधिनियम 1994 की धारा-5 तथा अनुसूचित जातियों-जनजातियों अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। जब तक उनकी मांगों पर विचार कर जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता उनका धरना जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन में मुन्ना प्रसाद गोड़, बृजदेव खरवार, राजेश कुमार गोड़, राजेश कुमार खरवार, बिजेंदर खरवार, ऋषि मुनि खरवार सहित कई अन्य लोग शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed