फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The girl who went with her sister to bring fodder drowned in Magai river.

Ghazipur News: बहन के साथ चारा लाने गई युवती मगई नदी में डूबी

Wed, 11 Oct 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
The girl who went with her sister to bring fodder drowned in Magai river.
देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से चलती रही तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के जकरौली गांव स्थित खेत में बुधवार को बहन के साथ पशुओं के लिए चारा लाने गई एक युवती मगई नदी में डूब गई। देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। इधर गांव की कुछ महिलाएं यूसुफपुर- कासिमाबाद मार्ग को जाम करने का प्रयास करने लगी, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा- बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मची रही।
जकरौली गांव निवासी मुस्कान (20) बहन के साथ पशुओं का चारा लाने खेत गई थी। इस दौरान वह नदी के किनारे जाकर हाथ-पैर धोने लगी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख छोटी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रही। उसकी सूचना पर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवती की तलाश में जुट गए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इधर घटना से आक्रोशित गांव की कुछ महिलाएं जकरौली चट्टी पर आकर यूसुफपुर-कासिमाबाद मार्ग जाम करने का प्रयास करने लगी। लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा- बुझाकर उन्हें वापस भेज दिया। परिजन और पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मची रही। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। देर शाम तक पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश करती रही, लेकिन अंधेरा होने पर अभियान रोक दिया गया। इस संबंध में घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि युवती की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। अगले दिन पुन: युवती की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed