{"_id":"616b15f2f145636c1d1c7ef7","slug":"the-girl-jumped-into-the-ganges-the-girl-s-body-was-found-in-magai-ghazipur-news-vns6175619107","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी
विज्ञापन
गाजीपुर। जमानिया क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में एक युवती ने शनिवार को पुल से गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी। उधर बिरनो इलाके में नियांव पुलिया के नीचे मगई नदी में एक अन्य युवती की उतराई हुई लाश मिली। उसकी नाक और मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जमानिया: हेतिमपुर गांव स्थित गंगा सेतु पर एक 20 वर्षीय अज्ञात युवती पहुंचकर इधर-उधर टहल रही थी। थोड़ी देर बाद दुपट्टा, चप्पल और कपड़ा पुल पर रखने के बाद उसने गंगा में छलांग लगा दी। सतुआनी घाट पर स्नान कर रहे लोगों की नजर डूब रही युवती पर पड़ी तो वे शोर मचाने लगे। आसपास मौजूद नाविक उसे बचाने के लिए जब तक पहुंचते, वह पानी में डूब गई। लोगों ने घटना की सूचना सेतु पर तैनात पुलिसकर्मी को दी, लेकिन वे वहां नहीं गए। इधर जानकारी होते ही कोतवाल पुलिस टीम में साथ मौके पर सेतु पर पड़े दुपट्टा, चप्पल और कपड़े को कब्जे में ले लिया। इधर देर शाम बहन की तलाश करते पहुंचे भाई गोविंद यादव ने युवती की शिनाख्त करंडा थाने के धरम्मरपुर गांव निवासी रीमा यादव (20) के रूप में की। कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि स्थानीय गोताखोर एवं नाविकों की मदद से युवती की तलाश की जा रही है।
बिरनो: नियांव पुलिया के नीचे मगई नदी में 18 वर्षीय एक युवती का उतराया शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने मृतका की शिनाख्त ओझिपुर गांव निवासी प्रियंका के रूप में की। गांव की ग्राम प्रधान प्रभा देवी ने बताया कि युवती के पिता मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। मृतका की मां का 10 साल पहले निधन हो चुका है। वह वाजिदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में खाना बनाती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतका के नाक और मुंह से झाग निकल रहा था। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।