फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The fountain at Vikas Bhawan intersection broke down

Ghazipur News: टूट गया विकास भवन चौराहे का फव्वारा

Sun, 11 Feb 2024 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
The fountain at Vikas Bhawan intersection broke down
गाजीपुर। नगर के कई स्थानों पर फौव्वारे बंद पड़े हुए हैं। इनको चालू कराने की मांग की जा रही है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। इसी क्रम में विकास भवन चौराहे पर स्थित फव्वारा भी बंद पड़ा हुआ है। यह भी फव्वारा अन्य फव्वारों की तरह शुरू नहीं हुआ, लेकिन क्षतिग्रस्त जरूर हो गया है।
विज्ञापन

नगर के महुआबाग, विशेश्वरगंज और विकास भवन चौराहे पर स्थित फव्वारा लंबे समय से बंद है। इनको शुरू कराने को लेकर कई बार आवाज उठी लेकिन नतीजा सिफर निकला। इनको शुरू कराने को लेकर नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई। अलबत्ता, इतना जरूर है कि विकास भवन चौराहे पर स्थित फव्वारा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद भी इसकी परवाह करने वाला विभाग बेपरवाह बना हुआ है। क्षतिग्रस्त फव्वारा विकास भवन चौराहे की सुंदरता में दाग लगाने का काम कर रहा है। वहीं एक समय जब महुआबाग, विशेश्वरगंज और विकास भवन चौराहे के फौव्वारे शुरू हुए थे, तो नगर की सुंदरता में चार चांद लगता था। आते-जाते लोग इन फव्वारों के पास सेल्फी लेने का कार्य करते थे। लेकिन, फव्वारों के धूल फांकने के कारण अब कोई भी इनके पास रुकने की जहमत नहीं उठाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed