फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The fog grew cold from the cold wave

कोहरे के साथ सर्द हवाओं से ठंड बढ़ी

Tue, 08 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Tue, 08 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
The fog grew cold from the cold wave
कोहरा और सर्द हवाओं से शहर ठिठक सा गया है। दिन में धूप नहीं निकलने के कारण लोग बेहाल हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी बाजार में चहल-पहल कम रही। गर्म कपड़ों की दूकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। ठंड शुरू होने के बाद भी अभी तक कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


जिले में सोमवार के बाद मंगलवार का दिन भी कुहासे के बीच ढंका नजर आया। कोहरे के चलते जहां हाथ पर हाथ नहीं दिखाई दे रहा है वहीं दूसरी तरफ सर्द हवाओं के चलते गलन बढ़ गई है। मंगलवार को दूसरे दिन भी धूप नहीं
विज्ञापन


निकली। बादलों के छंटने से गलन और बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग गरम कपड़ों में लिपटे दिख रहे हैं। दो दिन पहले तक लोग शाम को ही स्वेटर पहनते थे लेकिन अब स्वेटर, जैकेट के साथ लोग मफलर और टोपी से सिर
विज्ञापन
विज्ञापन


और कान ढंकने लगे हैं। ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सबसे अधिक परेशानी रोज कमाने खाने वालों, रिक्शा चालकों और ढेला खोमचा वालों को हो रही है। दो दिनों से उनका कामकाज ठप है। शहर में कहीं अलाव की

व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गहमर संवाददाता के मुताबिक मंगलवार को दोपहर हल्की धूप हुई, जिसके चलते शाम ढलते ही घना कोहरा छाने लगा। चिकित्सक डॉ. अशोक ने लोगों को सुझाव दिया है कि


वे अपने बच्चों को ठंड से बचाएं। उनका कहना है कि हृदय रोगियों, उच्च रक्तचाप और सांस के मरीजों को विशेष एहतियात बरतना चाहिए क्योंकि उनके लिए ऐसा मौसम घातक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed