फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The first floor reached in two years, the construction of the room is still half-completed

दो वर्ष में पहुंचे प्रथम तल, कक्ष का निर्माण अभी आधा-अधूरा

Mon, 13 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The first floor reached in two years, the construction of the room is still half-completed
गाजीपुर। जिला महिला अस्पताल को पूर्ण करने के लिए छह माह शेष रह गए हैं, लेकिन स्थिति तो यह है कि अब तक करीब 50 प्रतिशत भी कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। कार्य की गति धीमी होने से निर्धारित दिसंबर माह तक पूर्ण होना असंभव दिख रहा है। करीब छह करोड़ 54 लाख रुपये से सौ बेड के इस अस्पताल का निर्माण कार्य वर्ष 2020 में शुरू हुआ था। स्थिति यह है कि दो वर्ष में प्रथम तल तक छत की ढलाई हो सकी है। कक्ष का निर्माण अभी भी आधा-अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर 100 बेड के महिला अस्पताल का प्रस्ताव वर्ष 2013-14 में ही शासन ने पास कर दिया गया था, लेकिन पुराना जिला अस्पताल का संचालन उसी जगह होने से परियोजना अधर में लटकी हुई थी। हालांकि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को बार-बार पत्र लिखकर स्थिति अवगत कराया जाता रहा था। वर्ष 2018 में जिला अस्पताल गोराबाजार स्थित नवनिर्मित भवन में शिफ्ट होने के बाद पुराने भवन को ध्वस्त किया गया। इसके बाद 2019 में सौ बेड के महिला अस्पताल का टेंडर हुआ था। इसके लिए शासन ने छह करोड़ 54 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण इकाई बलिया ने मिश्र बाजार में पुराने जिला अस्पताल की खाली जगह पर सौ बेड के महिला अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य 17 अक्टूबर 2020 को शुरू करा दिया था। अक्टूबर 2022 तक भवन निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण काल के चलते निर्माण कार्य की गति काफी धीमी हो गई थी। कोरोना संक्रमण काल से राहत मिलने के बाद एक बार फिर कार्य तो शुरू हुआ, लेकिन निर्माण कार्य को गति नहीं मिल सकी। ऐसे कार्यदायी संस्था ने दिसंबर तक भवन निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया, लेकिन कार्य की रफ्तार तेज न होने से छह माह में पूर्ण होना असंभव दिख रहा है। इस संबंध में राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने बताया कि दिसंबर माह तक पूर्ण कर भवन उपलब्ध कराने का दावा कार्यदायी संस्था ने किया है।
विज्ञापन

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल
गाजीपुर। जिला महिला अस्पताल के पूर्ण होने जाने के बाद अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां आने वाली महिला मरीजों को अपरेशन सहित अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। वजह राजकीय महिला मेडिकल से संबंद्ध होने के कारण जांच, दवा और उपचार के साथ साथ विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन हैंडओवर के लिए भेजा गया पत्र
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित जिला अस्पताल के पास स्वास्थ्य कर्मियों के लिए रहने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से आवास का निर्माण कराया गया है। भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से जिला अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर के लिए पत्र लिखा है, लेकिन अब तक अस्पताल प्रशासन की ओर से हैंडओवर नहीं लिया गया है। ऐसे में सीएमओ डा. हरगोविंद सिंह द्वारा बीते दो मई को पत्र लिखकर अस्पताल प्रशासन को अवगत कराया गया है कि निर्माण इकाई बलिया ने बीते 27 अप्रैल को अवगत कराया कि टाईप एक के 36, टाईप दो के 33, टाईप तीन के चार , एमओ के लिए 18, एसीएमओ के चार, नर्सेज हास्टल के 21, पब्लिक रिलेशन सेड, मर्चरी, गार्ड रूम का कार्य पूर्ण हो चुका है। भवन को हैंडओवर लें, जिससे अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप भवन में रहते हुए ड्यूटी को पूर्ण कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed