फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The first day of the nomination of 29 candidates for nomination

नामांकन के प्रथम दिन 29 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Tue, 15 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Tue, 15 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
The first day of the nomination of 29 candidates for nomination
सिविल बार संघ के चुनाव वर्ष 2015-16 के लिए प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन किया। विभिन्न पदों पर कुल 29 प्रत्याशियों ने सिविल बार स्थित पुस्तकालय हॉल में पर्चा दाखिल किया। नामांकन बुधवार को भी होगा।
विज्ञापन


सिविल बार संघ का चुनाव 21 दिसंबर को सिविल बार के परिसर में होगा।  नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र कुमार पांडेय और हृदय नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार जायसवाल, शंकर
विज्ञापन


गोपाल चौबे ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बार के कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के लिए सुमित कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह और कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए अनिल कुमार एवं संदीप कुमार वर्मा ने पर्चा दाखिल किया। वहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव पद के लिए सत्यप्रकाश यादव, नीरज कुमार श्रीवास्तव और राम प्रताप सिंह ने ताल ठोंकी। कोषाध्यक्ष पद के लिए मारुति कुमार राय और कमल प्रकाश श्रीवास्तव ने पर्चा भरा। संघ के सहसचिव प्रशासन पद के लिए अंजनी

कुमार ठाकुर और नदीम सिद्दीकी तथा सहसचिव पुस्तकालय पद के लिए अय्याज अहमद ने पर्चा भरा। संघ के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए पंकज कुमार सिंह, नवीन कुमार राय, विजय शंकर पांडेय, संजीव कुमार श्रीवास्तव, राजेश

प्रताप सिंह, राजन कुमार चौरसिया एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए संजय सिंह कुशवाहा, राजकुमार राय, इंद्रजीत कुमार, राजेश कुमार राय, मनोज कुमार राय, राज किशोर पांडेय ने पर्चा भरा। सात पदों के लिए नामांकन


करने वाले प्रत्याशी जीत के लिए अधिवक्ताओं को पक्ष में करने कोशिश शुरू कर दी है। वहीं कुछ अधिवक्ता प्रत्याशी अधिवक्ताओं के घर-घर जाकर संपर्क भी कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed