फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The final farewell to martyr tears

नम आंखों से शहीद को दी गई अंतिम विदाई

Tue, 20 Sep 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 20 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
The final farewell to martyr tears
मरदह के देउपुर पाही गांव के शहीद हरेंद्र यादव की अंतिम यात्रा में शामिल लोग। अमर उजाला

विज्ञापन
कश्मीर के उड़ी सेक्टर में रविवार की सुबह आतंकी हमले में शहीद हरेंद्र यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ  किया गया। पिता केदार यादव ने मुखाग्नि दी। गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने मेजर दीप्तोदीप माइजी की अगुवाई में हवा में गोलियां दागकर शहीद को अंतिम  सलामी दी। चिता में आग लगते ही जब तक सूरज-चांद रहेगा, हरेंद्र तेरा नाम रहेगा के नारे से श्मशान घाट गूंज उठा। इस दौरान वहां तिल रखने की जगह नहीं  थी। इस मौके पर प्रदेश सरकार की ओर से धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री विजय मिश्र ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया।
शहीद हरेंद्र यादव की अंतिम यात्रा उनके गांव मरदह के देउपुर (गाईं) से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई। गाजीपुर श्मशान घाट तक करीब 25 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने में साढ़े चार घंटे लगे। रास्ते में जगह-जगह यात्रा को रोककर लोग शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाते रहे। शव यात्रा देउपुर शिव मंदिर मार्ग होते हुए हैदरगंज चट्टी पर पहुंची, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-29 पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। करदह कैथवली चट्टी पर शिवपूजन सिंह इंटर कालेज केलही, कुंवर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पचोतर नेशनल इंटर कॉलेज,  पचोतर नेशनल इंटर कालेज के एनसीसी कैडेटों ने भी श्रद्धांजलि दी। आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन  किया। पार्थिव शरीर गाजीपुर श्मशान घाट पर दिन में एक बजे पहुंचा।  गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने मेजर  दीप्तोदीप  माइजी  की अगुवाई में हवा में गोलियां दाग कर शहीद को अंतिम  सलामी दी। उसके बाद  पिता केदार यादव ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके का गवाह हरेंद्र का बड़ा पुत्र रोहित (4) भी बना। अपने चाचा की गोद से वह पिता की धधकती चिता को निहार रहा था। उपस्थित लोगों ने नम आंखों से शहीद हरेन्द्र को अंतिम विदाई दी। शहीद के गांव पहुंचकर जिलाधिकारी संजय कुमार  खत्री एवं पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर  नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे, भाजपा  नेता रमेश सिंह पप्पू, रामलीला कमेटी   के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा, सपा नेता सुदर्शन यादव, अधिवक्ता अहमद जमाल जैदी, भाजपा नेता अनिल  पांडेय, सुनील सिंह, अनिल सिंह,  अजय राय दारा, जयकिशुन साहू, रामधारी यादव, बलवंत सिंह,  हिंयुवा के अध्यक्ष रासबिहारी राय, एएसपी सिटी केशवचंद्र गोस्वामी,  एसडीएम विजयशंकर तिवारी, सीओ सिटी वेदप्रकाश आदि थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed