{"_id":"6a1f2fd13273d6cd48071b8c","slug":"the-father-accused-the-bjp-mp-s-husband-of-protecting-the-katra-gang-which-dr-awadhesh-bind-called-baseless-ghazipur-news-c-20-1-vns1005-1415951-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पिता ने भाजपा सांसद के पति पर लगाया कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप, डॉ. अवधेश बिंद ने बताया निराधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पिता ने भाजपा सांसद के पति पर लगाया कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप, डॉ. अवधेश बिंद ने बताया निराधार
विज्ञापन
गाजीपुर। विनीत राय हत्याकांड में होटल कारोबारी पिता आलोक राय ने मंगलवार को भाजपा की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत और उनके पति डॉ. अवधेश बिंद पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। एक डिजिटल प्लेटफाॅर्म को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि माननीय के संरक्षण के चलते ही पुलिस कटरा गैंग के बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती थी और वे खुलेआम घूमते रहे। वहीं, डॉ. अवधेश बिंद ने सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित और उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया है। कहा कि सभी आरोप निराधार हैं।
शुक्रवार की रात करीब 11 बजे होटल बिंदु के गेट पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय और उसके साथियों ने अंजाम दिया था।
साक्षात्कार में आलोक राय ने आरोप लगाया कि सांसद के पति ही अपराधियों को संरक्षण देकर पड़ोसी राज्य में शराब बिकवाने से लेकर तमाम आपराधिक वारदातों को अंजाम दिलाते रहे हैं। सांसद के पति ही बैकडोर से इस गिरोह को संचालित करते हैं। आलोक राय ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की राज्यसभा सांसद और कटरा गैंग के मुखिया शंकर पांडेय के मकान अवैध रूप से बनाए गए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से इन मकानों के नक्शों की जांच कराने की मांग की है और कहा कि यदि नक्शा स्वीकृत न हो तो बुलडोजर की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें डीएम और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा पर भरोसा है।
विज्ञापन
पता नहीं किसके कहने पर आलोक राय इस तरह के बयान दे रहे : डॉ. अवधेश बिंद
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत के पति डॉ. अवधेश बिंद ने कहा कि वह एक कवि और संवेदनशील व्यक्ति हैं तथा कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार है। उन्होंने कहा, सब बकवास बातें हैं। कौन क्या कर रहा है, यह भगवान ही जानता है। मेरा नाम गलत लिया जा रहा है। जब डॉ. संगीता बलवंत पहली बार सांसद बनी थीं, तब बहुत लोग उन्हें बधाई देने और बुके देने आए थे। हमें यह कैसे पता हो सकता था कि उनमें कौन अपराधी है और कौन शरीफ है। कहा कि पता नहीं किसके कहने पर आलोक राय इस तरह के बयान दे रहे हैं, जबकि वह उन्हें और सांसद को अच्छी तरह जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत के साथ कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह सांसद को बुके देते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल फोटो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है। इस पर डॉ. अवधेश बिंद ने कहा कि सांसद बनने के बाद उनकी पत्नी को बहुत लोगों ने बुके देकर बधाई दी थी। ऐसे में यह जान पाना संभव नहीं था कि उनमें कौन अपराधी है और कौन सामान्य व्यक्ति। इस संबंध में सांसद से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। संवाद
योगी सरकार का बुलडोजर चलेगा, किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा : डॉ. संगीता
गाजीपुर। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भाजपा की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने विनीत राय हत्याकांड की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की वारदात बेहद दुखद और निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह सख्त है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता होगी, वहां योगी सरकार का बुलडोजर भी चलेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।