फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The faces of farmers blossomed, met urban mud and slippery

Ghazipur News: किसानों के चेहरे खिले, शहरी कीचड़ और फिसलन से मिले

Mon, 07 Aug 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
The faces of farmers blossomed, met urban mud and slippery
रविवार को जिलेभर में बारिश, कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम से उमस से मिली राहत
विज्ञापन

जल निकासी की समस्या बरकरार, आवागमन में हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले में रविवार को कहीं रिमझिम तो कहीं अच्छी बारिश हुई। इससे जहां लोगों को उमस से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि शहरी इलाके में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जहां-तहां जलभराव की स्थिति बनी रही। जुलाई माह में पर्याप्त बारिश नहीं होने से जहां उमस से लोग परेशान थे। वहीं कृषि कार्य प्रभावित हो रहा था। किसी तरह किसान नहर और ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहे हैं।
अगस्त माह में मौसम ने कुछ रूख बदला और नम हुआ। दो-तीन दिनों से कई क्षेत्र में छिटपुट बारिश हो रही है। वहीं रविवार को शहर सहित आसपास के क्षेत्र में रिमझिम बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। जमानिया: क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से नगर की सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। जिससे राहगीरों से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का मौसम आते ही पानी निकासी न होने से नगर बेहाल हो जाता है।
विज्ञापन

नगर के कस्बा बाजार सहित स्टेशन बाजार में बारिश एवं नालियों साफ सफाई न होने की वजह से जगह-जगह नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे होकर राहगीर गुजरने के लिए बाध्य है। कहने के लिए नगर पालिका में सफाई कर्मियों की भरमार है। लेकिन साफ-सफाई की व्यवस्था भगवान भरोसे से ही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डाकघर, पशु अस्पताल, कस्बा बाजार, स्टेशन बाजार सहित मुख्य सड़कों पर जलभराव होता है। बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में लगातार साफ-सफाई की जा रही है। यदि कहीं शिकायत पाई जाती है, तो निश्चित सफाई कर्मी के विरोध कार्रवाई की जाएगी।
नंदगंज: स्थानीय बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश से अस्पताल गेट पर पानी जमा हो गया है। आने वाले मरीजों को पानी में आना पड़ रहा है। करीब एक घंटे तेज बारिश होने से बाजार में पानी जमा हो गया। वही अस्पताल गेट पर पानी लगने से मरीजों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने मांग की है कि अस्पताल गेट के पास मिट्टी और गिट्टी डालकर उसे ऊंचा किया जाए।
पीजी कॉलेज स्थित कृषि विज्ञान केंद्र कृषि वैज्ञानिक कपिल देव शर्मा ने बताया कि आगामी पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार घने बादल छाए रहने की संभावना के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 से 33 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। पश्चमी हवा औसत 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है।


----------
इनसेट
बारिश में करें हरी सब्जियों की निगरानी
गाजीपुर। कृषि वैज्ञानिक कपिल देव शर्मा ने बताया कि किसान पिछली माह बोई गई सब्जियों की निगरानी करें। किसान निराई-गुड़ाई करें लाही, सफेद मक्खी और चूसक कीटों की निगरानी करें। आगामी समय में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए किसान कृषि कार्य को प्राथमिकता दें। मक्का में तैयार भुट्टों की तुड़ाई करके बाजार भेजें और स्टोर करने के लिए धूप में सुखाएं। इस मौसम में बेल वाली सब्जियों जैसे लौकी, तोरई, करेला और खीरा में फल मक्खियों से होने वाले नुकसान में बढ़ोतरी हो जाती है। फलमक्खियों से प्रभावित सब्जियों की तुड़ाई कर गड्ढों में दवा दें। किसान मिर्च का बीज उथली क्यारियों में लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed