फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The evaluation of teachers boycott

शिक्षकों ने मूल्यांकन का किया बहिष्कार

Sun, 10 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
The evaluation of teachers boycott
शहर के महुआबाग स्थित जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर शनिवार को विरोध प्रदर्शन करते राजकीय शिक्षक।
राजकीय शिक्षक संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के चल रहे मूल्यांकन का शनिवार को बहिष्कार किया। इसके चलते मूल्यांकन केंद्र राजकीय सिटी इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज में उत्तर पुस्तिकाओं के रखने के लिए बने कोठार बंद रहे। अन्य केंद्रों पर भी परीक्षकों ने कॉपियां नहीं जांची।
विज्ञापन


इस संबंध में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सभी मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कॉपियों की जांच नहीं होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। प्रांतीय उपाध्यक्ष श्याम नारायण सिंह यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश के शिक्षक-शिक्षिकाओं का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन


ऐसा नहीं होने पर 15 अप्रैल से सभी शिक्षक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। मुकेश कुमार यादव ने कहा कि शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज में प्रांतीय प्रवक्ता रामअवतार यादव, इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में लल्लन सिंह यादव, हरेंद्र कुमार, महेंद्र गुप्ता, लूदर्स कांवेंट इंटर कालेज में रघुवर सिंह यादव, शिवपूजन इंटर कालेज मलसा में दयाशंकर यादव ने शिक्षकों से मूल्यांकन बंहिष्कार में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed