Ghazipur News: आतंकवाद के प्रतीक पाकिस्तान का पुतला फूंका, सरकार से कठोर सजा देने की मांग की
कचहरी तिराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। इस दौरान हत्यारों को कठोर सजा देने की मांग की गई और कहा गया कि अब पाकिस्तान को जवाब देने का समय आ गया है।
विस्तार
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश केशरी के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के पास कचहरी तिराहे पर आतंकवाद के प्रतीक पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की निर्मम हत्या करने पर शोक व्यक्त करते हुए सरकार से हत्यारों को कठोर सजा देने की मांग की गई।
जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। अब ईंट का जवाब पत्थर से देने की जरूरत है। जिला युवा अध्यक्ष सुधीर केशरी ने कहा कि अब इन आतंकवादियों के साथ-साथ इनके आका पाकिस्तान के खराब दिन शुरु हो गए हैं। अब पाकिस्तान को जवाब देने का समय आ गया है।
अंत में 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की गई। पुतला दहन में नगर अध्यक्ष सुप्रोतिम बागची, आकाशदीप, गोपालजी वर्मा, सोनू गुप्ता, निखिल गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, राजा हुसैन, सलीम, रमेश यादव, आरके गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, माया साहू, कमरूज्जमा अंसारी, किशन शर्मा, विजय विश्वकर्मा, मनीष आदि उपस्थित थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.