फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The dreams of the youth to become self-reliant will come true

Ghazipur News: युवाओं के आत्मनिर्भर बनने के सपने होंगे साकार

Sat, 03 May 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The dreams of the youth to become self-reliant will come true
गाजीपुर। अब जिले के युवा उद्यमी बनकर दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। जो युवा आजीविका के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने का सपना देख रहे हैं, उनका सपना मुख्यमंत्री उद्यमी युवा विकास अभियान के तहत साकार होगा।
विज्ञापन

युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए योजना के तहत पांच लाख रुपये का लोन दिया जाएगा, वह भी बिना किसी गारंटी के। चार वर्षों तक ऋण पर कोई ब्याज नहीं लगेगा।
मुख्यमंत्री उद्यमी युवा विकास अभियान के तहत जिले में 1700 युवाओं को उद्यमी बनाया जाएगा। इससे जनपद में एक औद्योगिक माहौल बनाने में भी सहायता मिलेगी। इनसे और युवा आगे बढ़ेंगे और औद्योगिक मानचित्र पर आत्मनिर्भर होने के लिए प्रेरित होंगे। इससे बेरोजगारी के खिलाफ मुहिम को बल मिलेगा। योजना के तहत प्रोजेक्ट का 10 प्रतिशत धनराशि अंशदान करना होगा। योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा, जिनके पास किसी चीज का स्किल है। जिनके पास कुशलता नहीं होगी, उन्हें छह महीने के अंदर प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत 1700 युवाओं को उद्यमी बनाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed