फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The dreams of shuttlers will get wings in the district

Ghazipur News: जिले में शटलर्स के सपनों को लगेंगे पंख

Wed, 05 Apr 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
The dreams of shuttlers will get wings in the district
गाजीपुर। बैडमिंटन के शौकीन और इस खेल के जरिए अपने सपनों को उड़ान भरने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें इसकी प्रैक्टिस के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। शहर के नेहरू स्टेडियम स्थित बैडमिंटन कोर्ट का जिला खेल कार्यालय की ओर से कायाकल्प कराया जाएगा। इसके तहत सिंथेटिक फ्लोरिंग बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सात लाख दस हजार की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में करीब तीन दशक पहले बैडमिंटन कोर्ट की स्थापना कराई गई थी। यह कोर्ट काफी पुराना है और उसकी हालत बहुत अच्छी नहीं है। इसके चलते बैडमिंटन में अपना भविष्य तलाश रहे होनहारों को असुविधा महसूस हो रही थी। यही नहीं वर्तमान में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के सभी मैच सिंथेटिक कोर्ट पर खेले जा रहे हैं। ऐसे में इसकी जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। वजह लकड़ी के फर्श की तुलना में सिंथेटिक फर्श को प्राथमिकता दी जाती है। खिलाड़ियों की इस जरूरत को गंभीरता से लेते हुए जिला खेल कार्यालय सिंथेटिक फ्लोरिंग बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराने जा रहा है। यह रखरखाव मुक्त है और इससे घुटने, पैर, पिंडलियों एवं टखनों पर खराब प्रभाव नहीं पड़ता है। इसे दो महीने में पूरा कराया जाना है। करीब सात लाख दस हजार की लागत से होने वाले कोर्ट के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित कर दी गई है। इसके साथ ही बैडमिंटन हाल की रंगाई-पुताई का कार्य भी कराया जाना है। पिछले दिनों स्टेडियम परिसर में हाई मास्ट लाइट भी लगवाई गई है। यही नहीं कुछ सप्ताह पहले हाल में रोशनी की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन

0000
0000 कोट 0000
जिलाधिकारी की ओर से क्रिटिकल गैप से चार लाख 10 हजार एवं राइफल क्लब से तीन लाख की धनराशि सिंथेटिक फ्लोरिंग बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई है।- अरविंद यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी 0000
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तैनात हुए पांच और प्रशिक्षक
गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय की ओर से विभिन्न खेल कैंपों का संचालन किया जा रहा है। पूर्व में फुटबाल, हाकी, कबड्डी एवं एथलेटिक्स के कैंप संचालित थे। इसी क्रम में हाकी के दो कैंप, खो-खो, भारोत्तोलन एवं वालीबाल के प्रशिक्षकों की तैनाती हुई है। अब इन खेलों से जुड़े बच्चों को इनका प्रशिक्षण मिल सकेगा।
(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed