{"_id":"67e44f7956d1c11837057204","slug":"the-dream-of-the-prime-minister-and-the-chief-minister-is-to-make-india-developed-sapna-singh-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-130130-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सपना है विकसित भारत बनाने का : सपना सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सपना है विकसित भारत बनाने का : सपना सिंह
विज्ञापन
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सपना है, विकसित भारत बनाने का। विकसित भारत तब बनेगा, जब सभी लोग सरकार की सभी योजनाओं से लाभान्वित होंगे।
ये बातें जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बुधवार को प्रदेश सरकार के आठ और केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में आयोजित तीन दिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव के दूसरे दिन किसान गोष्ठी और किसाना मेला का शुभारंभ करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि अब भी गांवों में निचले तबके के कुछ लोग हैं, जिन्हें सही जानकारी नहीं मिल पाती। उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। खेती में आ रही समस्या और किसी भी योजना के बारे में जानकारी मेले में आकर प्राप्त की जा सकती है।
विकास भवन और ऑडिटोरियम में आयोजित मेला-प्रदर्शनी में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं डीएम आर्यका अखौरी ने सात किसानों को ट्रैक्टर की चाबी वितरित की। इसके बाद एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत दो लाभार्थी किसानों को भी चाबी दी गई।
विज्ञापन
आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाए गए हैं। विशेष रूप से सूचना और पर्यटन विभाग का स्टॉल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में कृषि विभाग, मत्स्य, पशु पालन, उद्यान, गन्ना, वन, खाद्य एवं रसद, विपणन, दुग्ध विकास विभाग के अधिकारियों की ओर से बीते आठ वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं गईं।