{"_id":"625074a85384ad27225e59a6","slug":"the-dream-of-panchayat-buildings-is-to-be-fulfilled-by-april-the-intention-of-the-village-secretariat-is-still-incomplete-ghazipur-news-vns6473289144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन के लिए सात केंद्रों का प्रस्ताव भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन के लिए सात केंद्रों का प्रस्ताव भेजा
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न होने में कुछ दिन शेष रह गए हैं। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके लिए जिले से सात केंद्रों का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है। हालांकि मूल्यांकन की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है लेकिन इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू है। इस बार की परीक्षा में हाईस्कूल में 81290 संस्थागत एवं 397 व्यक्तिगत सहित कुल 81 हजार 687 तथा इंटरमीडिएट में 64530 संस्थागत एवं 3484 व्यक्तिगत सहित कुल 68014 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनके लिए 229 केंद्र बनाए गए जिनमें नौ राजकीय, 75 एडेड एवं 145 वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया। बोर्ड की परीक्षा संपन्न होने में गिनती के दिन शेष रह गए हैं। अब इसके बाद कापियों के मूल्यांकन की बारी है। इस माह के दूसरे पखवारे की शुरुआत में मूल्यांकन कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार कापियों की जांच के लिए सात केद्र बनाए जाने संबंधी प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिन विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है उनमें राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, शहीद स्मारक इंटर कालेज, श्री शिवपूजन इंटर कालेज, इंटर कालेज गहमर, बापू इंटर कालेज तथा अष्ट शहीद इंटर कालेज शामिल है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए सात केंद्रों का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है।