फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The dream of Panchayat buildings is to be fulfilled by April, the intention of the village secretariat is still incomplete

अप्रैल तक पंचायत भवनों का सपना करना है पूरा, ग्राम सचिवालय की अभी मंशा अधूरी

Fri, 08 Apr 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The dream of Panchayat buildings is to be fulfilled by April, the intention of the village secretariat is still incomplete
शासन की ओर से पंचायत स्तर पर ग्राम सचिवालय उपलब्ध कराने की योजना जनपद में गति नहीं पकड़ पा रही है। अभी अधिकांश पंचायत भवनों को ग्राम सचिवालय की तरह विकसित नहीं किया जा सका है। इससे लोगों को आज भी ब्लॉक और तहसील पर छोटी-छोटी समस्याओं के लिए पहुंचना पड़ रहा है। साल 2018-19 में जिले में कुल 127 करोड़ 36 लाख रुपये से साल भर में 1238 पंचायत भवनों का निर्माण होना था। इसमें से अब तक 958 पंचायत भवन बन चुके हैं। जबकि अभी भी 280 निर्माणाधीन हैं। ऐसे में अप्रैल महीने में सभी पंचायत भवन बनकर पूरे हो जाएंगे, ऐसा लगता नहीं।
विज्ञापन

जिन पंचायत भवनों का निर्माण पूरा नहीं हुआ है उनका काम पूरा कराने के लिए एक बार फिर अप्रैल 2022 तक की तिथि निर्धारित की गई है। मगर काम की गति को देखकर एक बार फिर संशय बरकरार है। इससे पहले भी कई बार समयावधि बढ़ाई जा चुकी है। पंचायत स्तर पर सुस्ती व अधिकारियों की उदासीनता के चलते बहुत सारे पंचायतों को उनका खुद का छत अभी तक नसीब नहीं हो सका है। बहुत से ऐसे पंचायत भी हैं जहां जमीन का चयन तक नहीं हो सका है। जिसके कारण शासन की मंशा पर पूरी तरह से पानी फिरता दिख रहा है।
विज्ञापन

पंचायत भवनों में बिजली, पानी, शौचालय, कंप्यूटर और पंचायत सहायक से लैस ग्राम सचिवालय विकसित करना है। जहां ब्लॉक और तहसील स्तर की सेवाएं खसरा, खतौनी, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाओं को एक क्लिक पर ग्रामीणों को उपलब्ध कराना है। लेकिन सरकार की सुविधायुक्त ग्राम सचिवालय की मंशा अभी पूरी नहीं हो पा रही है। जनपद में अभी पंचायत भवनों का निर्माण अधूरा होने के साथ कुछ जगहों पर सुविधाओं को अंतिम रूप देना बाकी रह गया है। हालांकि 856 पंचायत भवनों में हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने का जिम्मेदारों द्वारा दावा किया जा रहा है। जबकि जनपद में कुल 1149 पंचायत सहायक की नियुक्ति हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed