फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The drains were not cleaned, this time also the roads will be submerged

नालों की नहीं हुई सफाई, इस बार भी डूबेंगी सड़कें

Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The drains were not cleaned, this time also the roads will be submerged
नगर के विभिन्न वार्डों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी इस बार की बरसात में भी सड़कों को डूबेंगी। वजह नालों एवं नालियों की साफ-सफाई नहीं हो सकी है। स्थिति यह है कि सिल्ट की सफाई तो दूर नालियां कचरे से पटी हुई हैं। यहीं नहीं कई इलाकों में तो बिन बरसात के ही सड़कों पर पानी लग जाता है। ऐसे में मुहल्लेवासियों को गंदे पानी से होकर आवागमन करने को विवश होना पड़ता है।
विज्ञापन

मानसून आने में अब कुछ दिन समय शेष बचा है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक करीब 15 जून तक बरसात शुरू होने की संभावना है। ऐसे में नगर पालिका की ओर से अभी तक जल निकासी को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। स्थिति यह है कि नाली और नाले में कचरों से पटा हुआ है। सिल्ट से नाला और नालियां पटी पड़ी हैं। यहीं नहीं कई मुहल्लों में तो नालियां टूटी हुई हैं, जिन्हें अब तक दुरुस्त ही नहीं जा सका है। नगर के रजदेपुर, कपूरपुर, लालदवाजा, महुआबाग सहित अन्य मुहल्लों के नालियों की स्थिति यह है कि नाली कचरों से भरा पड़ा हुआ है। यहीं नहीं सकलेनाबाद स्थित नालों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर लग जाता है। बरसात के दिनों में तो कई दिनों तक सिटी रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क पानी में डूबी रहती है। बिन बरसात भी नाला जाम होने से सकलेनाबद से स्टेशन जाने वाली सड़क पर गंदा पानी लग जाता है। इसके बावजूद भी नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस संबंध ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि नगर की सभी नालियों से सिल्ट निकालने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा, जिससे बरसात के दिनों में पानी एकत्र न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed