{"_id":"695d51b11de369e7e6009b58","slug":"the-districts-second-chief-minister-model-composite-school-will-be-built-in-maudha-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-145121-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मौधा में बनेगा जिले का दूसरा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मौधा में बनेगा जिले का दूसरा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय
विज्ञापन
जिले में दूसरा मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण सैदपुर ब्लाॅक में कराया जाएगा। इसके लिए मौधा में पांच एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। इसमें प्री-प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई एक छत के नीचे होगी। इसके लिए मिट्टी की जांच और सर्वे करने के बाद इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द शासन के पास भेजा जाएगा। हरी झंडी मिलते ही करीब 25 करोड़ रुपये से इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर सरकार परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रही है। इसी के तहत मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत जिले में पहला मॉडल कंपोजिट विद्यालय मनिहारी ब्लाक संसाधन केंद्र के पास बनवाया जा रहा है। अब दूसरे विद्यालय के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके लिए सैदपुर ब्लाक के मौधा में जमीन चिह्नित की गई है। करीब 25 करोड़ से पांच एकड़ में बनने वाले इस स्कूल में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा-12 तक की पढ़ाई होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के हिसाब से कक्षा एक से 12 तक की अलग-अलग कक्षाएं चलेंगी। 1500 विद्यार्थियों की क्षमता वाले इस स्कूल में 30 कमरे बनाए जाएंगे। यहां डिजिटल एजुकेशन प्लेटफाॅर्म एवं डिजिटल लर्निंग के आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कूल में डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लास चलाई जाएगी। सह-शैक्षिक गतिविधियों के लिए मल्टीपल हॉल की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय के संचालन को प्रभावी बनाने के लिए प्रधानाचार्य और स्टाफ को आवास की सुविधा भी दी जाएगी। बच्चों को पौष्टिक आहार देने के लिए पोषण वाटिका में हरा-भरा बागीचा होगा। बालिका शौचालय में इंसीनरेटर एवं सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की व्यवस्था भी की जाएगी। विद्यालय का भवन भूकंपरोधी बनाया जाएगा। आधुनिक अग्निशमन यंत्रों एवं सीसीटीवी निगरानी, वाई-फाई, स्वच्छ जल और शौचालय की भी व्यवस्था होगी। इस विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही कौशल विकास, खेलकूद, सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। - अजय कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीपीसीएल ने बताया कि
सैदपुर ब्लाॅक के मौधा में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए जमीन चिह्नित कर स्वायल टेस्ट और सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इस्टीमेट तैयार कर जल्द शासन को भेज दिया जाएगा। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।