{"_id":"573f55af4f1c1bda6aac72f3","slug":"the-district-will-establish-25-dairy-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 25 दुधारू पशु की डेयरी होगी स्थापित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 25 दुधारू पशु की डेयरी होगी स्थापित
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 20 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
पशु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी यादव ने बताया कि समस्त जनपद में 25 दुधारू पशु (गाय/भैंस) की यूनिट की स्थापना की जायेगी। दुधारू गाय में संकर जर्सी, संकर एचएफ अथवा साहिवाल प्रजाति की गाय होगी। भैंसों में केवल मुर्रा होगी। यूनिट की पूर्ण लागत 2699000 रुपये है जिसमें 25 प्रतिशत मार्जिन मनी की धनराशि लाभार्थी को स्वयं वहन करनी होगी एवं 75 प्रतिशत धनराशि बैंक ऋण के माध्यम से प्राप्त करनी होगी।
उन्होंने बताया कि योजना लागत के 75 प्रतिशत पर या लाभार्थी द्वारा बैंक से प्राप्त ऋण पर जो भी कम हो 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से ब्याज की प्रतिपूर्ति 5 वर्षों (60 माह) तक विभाग की तरफ से की जायेगी। पशुओं का क्रय प्रदेश के बाहर से किया जायेगा। लाभार्थी के पास शेड बनाने की भूमि के अतिरिक्त कम से कम 0.5 एकड़ भूमि होना आवश्यक है। लाभार्थियों का चयन समिति की तरफ से किया जायेगा।
आवेदन पत्र 30 मई तक कार्यालय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विकास भवन भूतल में जमा होंगे। बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के बाद साक्षात्कार की तिथि घोषित की जायेगी। बताया कि किसी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष संख्या 0548-2222665 पर संपर्क किया जा सकता है।