फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The district will develop without discrimination: Dr. Virendra

बिना भेदभाव के जिले का करेंगे विकास:डॉ. विरेंद्र

Sun, 17 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
The district will develop without discrimination: Dr. Virendra
समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डा. विरेन्द्र यादव का अभिनन्दन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस भरोसे के साथ सदस्यों ने उन्हें इस जिम्मेदार पद पर बैठाया है, उसे पूरा करने के लिए वह बिना किसी भेदभाव के जिले का विकास करेंगे।
विज्ञापन


समारोह में सपा प्रभारी राजेश राय पप्पू एवं विधानसभा अध्यक्ष रामधारी सिंह यादव ने मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यो को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डा. विरेन्द्र यादव ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह एवं मुख्यमंत्री
विज्ञापन


अखिलेश यादव के निर्देशन में पूरे जनपद का विकास बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा। मुहम्मदाबाद विधानसभा में पार्टी का विधायक न होने के कारण यहां के कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होना पडे़गा। उत्तर प्रदेश में 36 जिला
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए थे। इससे साबित होता है कि 2017 के विधानसभा के चुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा दोबारा सरकार बनाएगी। समारोह के आयोजक सपा प्रभारी राजेश राय पप्पू ने डा. विरेन्द्र

यादव को अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, डा. सानन्द सिंह, रामधारी यादव, अम्बिका यादव, चन्द्रमा सिंह यादव, मंगला सिंह यादव, अजय राय, कमलेश राय शर्मा, पीएन पाठक, श्यामबहादुर राय, डा0 एनके सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर मंच पर भाजपा के जिला पंचायत


सदस्य रामवृक्ष पासी, शिवचरन बोहरा एवं कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान कुंडेसर महेंद्र राय को भी अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। जो लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed