फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The District Magistrate is strict on the agitation of the departments

विभागों की हीलाहवाली पर जिलाधिकारी सख्त

Wed, 16 Nov 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate is strict on the agitation of the departments
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने हीलाहवाली पर दो अस्पतालों को नोटिस जारी करने को कहा, वहीं आरक्षण की सूचना वायरल करने पर आपरेटर की नौकरी समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पौधरोपण को लेकर शिक्षा, सिंचाई विभाग, ऊर्जा विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

राइफल क्लब में डीएम की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई। इसमें प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा निर्धारित टेंपलेट पर विभिन्न विभागों द्वारा सूचना उपलब्ध कराने के बारे में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने जानकारी दी। जिसमें आधा दर्जन से अधिक विभागों की ओर से टेंपलेट की सूचना नहीं दी गई है। जिलाधिकारी ने इसकी सूचना तैयार कर हर हाल में 23 तारीख तक जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा। वहीं, एंफ्लुवेंट ट्रीटमेंट प्लांट ( ईटीपी) स्थापना की प्रगति के बारे में पूछे जाने पर सीएमओ ने बताया कि जनपद में 9 राजकीय, गैर राजकीय अस्पतालों में ईटीपी स्थापना की जानी है। उन्होंने बाकी बचे दो गैर राजकीय अस्पतालों में ईटीपी की स्थापना को नोटिस देने को कहा।
विज्ञापन

वहीं नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण सूची सोशल मीडिया पर वायरल करने पर डीएम ने नपा के सेवा प्रदाता कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी समाप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में इसकी जानकारी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने दी। उन्होंने बताया कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। इसमें वार्डों का आरक्षण करने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय को भेजा गया था। यह सूची सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। डीएम के निर्देश के बाद इसकी जांच हुई, जिसमें सेवा प्रदाता कंप्यूटर आपरेटर अनिकेत पटेल का नाम आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने वृक्षारोपण समिति की बैठक में जियो टैगिंग की स्थिति के बारे में विभागवार समीक्षा की। जिसमें बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा, सिंचाई विभाग, ऊर्जा विभाग को छोड़कर सभी विभागों द्वारा जियो टैगिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने रोष जताते हुए माध्यमिक शिक्षा, सिंचाई विभाग, ऊर्जा विभाग से स्पष्टीकरण तलब किया है।
बायो रेमेडिएशन का कार्य पूर्ण कर अवगत कराएं
बैठक के दौरान जिला गंगा समिति द्वारा बाउंड्रीवाल एवं एमआरएफ प्रगति के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जंगीपुर ने बताया कि बाउंड्रीवाल एवं एमआरएफ का कार्य 60 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। वहीं नगर पालिका परिषद जमानिया के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बाउंड्रीवाल एवं एमआरएफ का कार्य प्रारंभ हो गया है जो शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।
बता दें नगर पालिका परिषद जमानिया में 3, गाजीपुर में 18 एवं नगर पंचायत सैदपुर में 8 नालों का बायो रेमेडिएशन (जैवोपचार) का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष नगर पालिका, नगर पंचायतों द्वारा कार्य हेतु प्रस्ताव अभी तक स्वीकृत नहीं कराया गया है। जिलाधिकारी द्वारा शेष नगर पालिका, नगर पंचायतों को गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में गिरने वाले नालों के लिए प्रस्ताव तत्काल स्वीकृत कराते हुए बायो रेमेडिएशन का कार्य पूर्ण कर समिति को अवगत कराने के निर्देश दिया।

एसटीपी का 17 फीसदी कार्य पूरा
जनपद में गंगा संरक्षण संबंधित संचालित एवं निर्माणाधीन सीवरेज शोधन कार्यों के प्रगति के बारे में अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद ने बताया कि नगर पालिका परिषद गाजीपुर में 21 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना होनी है। एसटीपी निर्माण का कार्य 10 अप्रैल से शुरू कार्य के पूर्ण होने की अवधि 9 जनवरी 2024 है। अभी तक 17 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने एसटीपी के निर्माण कार्य का समय-समय पर निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था जल निगम को वाराणसी से समन्वय स्थापित कर एसटीपी निर्माण का कार्य समय से पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed