फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The District Magistrate inaugurated the newly constructed waiting room

Ghazipur News: जिलाधिकारी ने नवनिर्मित प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया

Sat, 17 Jan 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inaugurated the newly constructed waiting room
मुहम्मदाबाद। स्थानीय तहसील परिसर में शनिवार को एक नवनिर्मित प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सोशल फाउंडेशन ने इस सुसज्जित प्रतीक्षालय का निर्माण लगभग तीन लाख 82 हजार से कराया है। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने कक्ष का अवलोकन किया और बैंक के इस प्रयास की सराहना की। तहसील परिसर में लंबे समय से एक खुला स्थान था, जिसका कोई विशेष उपयोग नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी के प्रयास से बैंक के पूर्व क्षेत्र प्रमुख मुकेश रमन ने बैंक के सोशल फाउंडेशन की ओर से इसे सुसज्जित प्रतीक्षालय में बदलने की स्वीकृति दी थी। बैंक के सोशल फाउंडेशन ने पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण किया और एक आधुनिक प्रतीक्षालय का निर्माण कराया। इसी कड़ी में तहसील परिसर में आने वाले लोगों को आरामदायक और सम्मानजनक प्रतीक्षा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इसका निर्माण कराया गया है। लोकार्पण समारोह में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय, अग्रणी बैंक प्रबंधक राजदेव कुमार, प्रबंधक सुशील कुमार सिंह, बीआरएम राकेश कुमार आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed