{"_id":"65d4ed4468805422f10ef88f","slug":"the-district-got-fourth-place-in-the-state-ghazipur-news-c-313-1-svns1022-111031-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रदेश में जनपद को मिला चौथा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रदेश में जनपद को मिला चौथा स्थान
विज्ञापन
भीमापार। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को निपुण बनाने में बड़े जनपदों को पछाड़कर बेसिक शिक्षा विभाग की टीम के प्रयासों से प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बाल वाटिका से कक्षा तीन तक के बच्चों को भाषा एवं गणित में निपुण बनाने के लिए निपुण भारत अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
बच्चों पर इसके असर के आंकलन के लिए विभाग की ओर से निपुण लक्ष्य एप लांच किया गया है, जिसकी मदद से विद्यालयों में प्रतिदिन आकलन किया जा रहा है कि बच्चे अब तक कितने दक्ष हुए हैं। कक्षा एक से तीन तक नामांकित 99539 छात्र/ छात्राओं में से फरवरी माह में 82704 छात्रों का निपुण लक्ष्य एप की ओर से आंकलन किया गया, जो 83 प्रतिशत है। इससे प्रदेश के 75 जनपदों में गाजीपुर जनपद को चौथा स्थान मिला है।
जिले में 2268 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में लगभग कुल 2 लाख 90 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। परिषदीय स्कूलों में बाल वाटिका से कक्षा तीन तक के बच्चों को भाषा एवं गणित में निपुण बनाने केेे लिए निपुण भारत अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं एप को रीडिंग एलांग एप के माध्यम से जोड़ा गया है। स्कूलों में निपुण भारत मिशन के तहत अधिक बेहतर प्रदर्शन करने के लिए निपुण लक्ष्य एप तैयार किया गया है इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि बच्चे कितना दक्ष हुए, कहां अभी कार्य करने की जरूरत है, इसका आकलन किया गया है। आकलन के आधार पर कमजोर कड़ी को मजबूत करने का प्रयास होगा, जिन विद्यालयों को निपुण घोषित किया गया है, उन विद्यालयों के अध्यापकों को जिलाधिकारी की ओर से प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।