{"_id":"64aaff6b22ab486d6905ba94","slug":"the-district-became-shivamay-a-train-started-in-mahahar-dham-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-130-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शिवमय हुआ जिला, महाहर धाम में लगा रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शिवमय हुआ जिला, महाहर धाम में लगा रेला
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
-देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने को भक्तजन करेंगे जलाभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सावन का पहला सोमवार आज है। ऐसे में रविवार से ही जनपद के अलावा मऊ, बलिया, आजमगढ़ जिले से भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों का प्रसिद्ध महाहर धाम में पहुंचने का दौर शुरू हो गया है। मोक्षदायिनी गंगा नदी के विभिन्न घाटों से जल लेकर भक्तजन भोर से ही भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन और जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध होने लगे। भक्तों के बोल-बम, हर-हर महादेव के जयघोष से जिला शिवमय हो गया है।
सावन माह महादेव का प्रिय माह है । इस बार 59 में 8 सावन के सोमवार पड़ रहे हैं। शिवभक्त मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र आदि पूजन सामग्री चढ़ाएंगे। मंदिर और घरों में भी लोग विध-विधान से रुद्राभिषेक कराएंगे। इसके लिए लोग बाजार में देर शाम तक खरीदारी करते रहे। वहीं, बाजार भी पूजन सामग्री और शिव-पार्वती की तस्वीर लगे कपड़ों, कांवड़ आदि से पट गया।
-- -- -- -- -
इन मंदिरों पर सबसे अधिक भीड़
मरदह स्थित महाहर धाम, शहर के गोराबाजार स्थित अति प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर, शहर के रायगंज स्थित अमरनाथ मंदिर, शहर के लालदरवाज स्थित शिव मंदिर और संगतकला स्थित शिव मंदिर, शहर के चीतनाथ स्थित बाबा कोटेश्वरनाथ मंदिर, कासिमाबाद के सुकहा स्थित शिव मंदिर, शहर के ददरीघाट स्थित शिव मंदिर, जमानिया के महेवा गांव स्थित बाबा महेश्वर नाथ मंदिर, जखनिया क्षेत्र के बुढ़ानपुर स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर, करीमुद्दीनपुर स्थित ऊंचाडीह नागेश्वर महादेव मंदिर, करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के असावर स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर आदि शिव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।
विज्ञापन
-- -- -- --
इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
-भुतहियाटांड से जाने वाले यात्री वाहन लंका तिराहे तक जा सकेंगे
- लंका तिराहे पर बैरियर लगेंगे और विशेश्वरगंज की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
- रौजा तिराहे से कोई वाहन शहर में नहीं जा सकेंगे।
- मुहम्मदाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन को थाना नोनहरा अटवां मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड़ा जाएगा।-खिदिरपुर गांव, पुराना आरटीओ ऑफिस तिराहा से बद्रीचंद्र पोखरा की ओर मोड़ दिया जाएगा।
- कांवरिया मार्ग को छोड़कर फुल्लनपुर कासिंग से शहर की ओर जाएगी।-लंका प्राइवेट बस स्टैंड के वाहन लंका तिराहे से विशेश्वरगंज की बजाए भुतहियाटांड से जाएंगी।
-गाजीपुर डिपो से चलेगी रोडवेज बस स्टेशन मार्ग होते हुए फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग से दाहिने जाकर बद्रीचंद्र पोखरा, मिरनपुर शक्का से होकर शहर से बाहर हाइवे पर चली जाएगी।
-वाराणसी की तरफ से आने वाली रोजवेज बस महराजगंज की जगह चौकिया ओवरब्रिज, मिरनपुरशक्का, बद्रीचंद्री पोखरा, फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग से होते हुए गाजीपुर डिपो जाएगी।
-मुहम्मदाबाद या शहर से हल्के वाहन हमीद सेतु की तरफ जाएंगे, जबकि भारी भार वाहन नहीं जाएंगे। -सुहवल जमानिया की तरफ से भारी भार वाहन हमीद सेतु की तरफ नहीं जाएंगे।
- मऊ से बढुवा गोदाम थाना सरायलखंसी से भारी भार वाहनों को गाजीपुर में नहीं आएंगे। उन्हें आजमगढ़ मार्ग पर डायवर्ट करा दिया जाएगा।
-आजमगढ़, मऊ से चिरैयाकोट होते हुए वाराणसी जाने वाली वाहनों को जलालाबाद तिराहे से शादियाबाद की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जो शादियाबाद, सैदपुर, बिहारीगंज, डगरा से चंदवक जौनपुर के रास्ते वाराणसी को जाएंगे।