फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The district aims to open 122 purchasing centers

जिले को 122 क्रय केंद्र खोले जाने का लक्ष्य

Sun, 30 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The district aims to open 122 purchasing centers
गाजीपुर। आगामी धान खरीद की तैयारियों के संबंध में जिला पंचायत के सभागार में शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें बताया गया कि दो लाख 15 हजार एमटी धान खरीद के लिए जिले को कुल 122 क्रय केंद्र खोले जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। गत वर्ष जिले में कुल 131 केंद्र संचालित थे।
विज्ञापन

बैठक में बताया कि गत वर्ष विपणन शाखा के संचालित 31 केंद्रों के सापेेक्ष इस वर्ष 31 क्रय केंद्र, पीसीएफ के 15 के सापेक्ष 14, पीसीयू के 40 के सापेक्ष 10, भारतीय खाद्य निगम के एक के सापेक्ष एक सहित कुल 56 केंद्र अनुमोदित हुए हैं। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सभी एजेंसियों को गत वर्ष संचालित केंद्रों का प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्देश दिया। मंडी समिति के सचिव ने अवगत कराया कि जिले में कुल 65 पॉवर डस्टर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 65 पॉवर डस्टर तथा एनॉलिसिस किट शीघ्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

चावल मिलों के पंजीयन-सत्यापन के संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में स्थित क्रियाशील कुल 53 राइस मिलों में से 38 राइस मिलों में ब्लेंडर एवं सार्टेक्स उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने सभी ब्लेंडर एवं सार्टेक्सयुक्त मिलों का गहन परीक्षण कराते हुए केंद्रों से मिलों का संबद्धीकरण प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। भंडारण व्यवस्था के संबंध में डिपो प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम राजेंद्र चौधरी ने अवगत कराया कि जिले में निगम के पास देवकठिया 10000 मीट्रिक टन नियमित भंडारण क्षमता उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त गत वर्ष लगभग 18000 मीट्रिक टन अतिरिक्त भंडारण क्षमता सृजित करते हुए सीएमआर का भंडारण कराया गया था। यूसुुफपुर मंडी परिसर में एसडब्लूसी द्वारा 5000 मीट्रिक टन का गोदाम निर्माणाधीन है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/ जिला खरीद अधिकारी एके सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला प्रबंधक पीसीएफ इंद्रेश एवं पीसीयू के विनोद श्रीवास्तव तथा राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed