फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The distance between the teacher - learners to destroy

शिक्षक-शिक्षार्थियों के बीच दूरी खत्म करना जरूरी

Fri, 19 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Fri, 19 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
The distance between the teacher - learners to destroy
स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को आयोजित गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. हरिहर प्रसाद सिंह ने कहा कि नि:संदेह ही आज शिक्षक और शिक्षार्थियों के बीच दूरी बढ़ गई है जिसे समाप्त करना आवश्यक है।
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. श्रीकांत पांडेय ने कहा कि प्राचीन काल में गुरुकुल व्यवस्था थी और गुरु ही गुरुकुल का मालिक हुआ करता था। आज के समय में अब व्यवस्था ऐसी नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के पूंजीवादी व्यवस्था ने शिक्षा को व्यापार बना दिया है और ऐसे लोग अपने-अपने स्वार्थ को सिद्धांत बना रहे हैं। नतीजा शिक्षण संस्थाओं में टकराव शुरू हो गया है। छात्रसंघ अध्यक्ष अमरजीत यादव ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में सबके कर्तव्यों का क्षरण हुआ है।
विज्ञापन


शिक्षण संस्थाओं में छात्र के हितों का ध्यान नहीं दिया जाता है। डॉ. विनय दूबे ने कहा कि गुरु को गुरुत्व और शिष्य को शिष्यत्व विकसित करना चाहिए। डॉ संजय चतुर्वेदी ने गुरु महिमा और शिष्य के अनुशासन प्रियता पर प्रकाश डाला। डॉ रामनारायण तिवारी, डॉ. बालेश्वर सिंह, राहुल सिंह यादव, प्रतिमा सिंह, प्रो. धर्म नारायण मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed