फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The department should fulfill the target of revenue every month, the laxity is not forgivable- DM

हर महीने राजस्व का लक्ष्य तय कर पूरा करे विभाग, शिथिलता क्षम्य नहीं- डीएम

Wed, 04 Aug 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The department should fulfill the target of revenue every month, the laxity is not forgivable- DM
रायफल क्लब सभागार में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक में बोलते जिलाधिकारी एम पी सिंह। विज्ञप्त? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कर और करेत्तर विषयों को लेकर मासिक स्टाफ बैठक का आयोजन रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने चकबंदी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, औद्योगिक ऋण, बाट माप, बैंक देय, परिवहन, मंडी समिति, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, अंश निर्धारण, आईजीआरएस, मोटर देय, सिचाई और काउंडर फाईल के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान कम राजस्व प्राप्ति वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होनें समस्त संबंधित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति हरेक महीने पूरा करने की कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक महीने उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने साफ किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी। इसके बाद जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों से लंबित प्रकरण एवं विवादित, दाखिल खारिज 122बी0 में विवादित वादोंका निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आडिट आपत्ती, व्यापार कर, परिवहन कर, बैंक देय तथा जनपद के बड़े बकायादारों के संबंध में जानकारी ली और उनसे वसूली करने एवं बकाया न देने वाले व्यक्तियों पर शासनात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकरी वित्त राजस्व राजेश कुमार सिंह समेत सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed