फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The death of the young man in the village of Indore

इंदौर गांव में करेंट से युवक की मौत

Sat, 24 Sep 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man in the village of  Indore
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के इंदौर गांव में शुक्रवार को एक युवक की करेंट की जद में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घर के एकलौते चिराग की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।  इलाके के इंदौर गांव निवासी युवक मुहम्मद मकसूद (22) खेत से अपनी मां के साथ चारे का बोझा लेकर आ रहा था। इसी बीच अचानक सड़क किनारे लटक रहे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया। करेंट  लगने से उसकी मौत हो गई। मोहम्मद मकसूद अपनी चार बहनों के बाद अकेला भाई था। घर का एकलौता चिराग बुझने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोने पीटने लगे।  
विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो इलाके में घरेलू तथा हाईटेंशन तार जगह-जगह जमीन छू रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार लोगों ने विभागीय अधिकारियों तथा जिला प्रशासन से की है। बावजूद इसके आज तक तारों को नहीं बदला जा सका। इन तारों को दुरूस्त कर दिया गया होता तो मकसूद हाईटेंशन तार  की जद में नहीं आता। वर्तमान में घर की देखभाल तथा बहनों की शादी की पूरी जिम्मेदारी मकसूद के कंधों पर थी। क्योंकि उसके पिता मुश्ताक  अहमद का इंतकाल पांच साल पहले हो चुका है।
विज्ञापन


मकसूद की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग तथा जिला प्रशासन से परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है।
घटना से गांव में मातम है।  ग्रामीण मकसूद के घर पर जुटे रहे और परिवार वालों को ढांढस बंधाते रहे। जबकि ग्रामीण महिलाओं ने घर में महिलाओं को संभाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जानकारी हासिल की। इलाकाई लोगों ने गमगीन परिवार वालों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। कहा कि मकसूद ही कमाऊ था। अब उसके न रहने पर घर वालों का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed