फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The death of the teacher who fell on the brick after being pushed in the dispute of the road ...

रास्ते के विवाद में धक्का देने से ईट पर गिरे शिक्षक की मौत...

Wed, 10 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The death of the teacher who fell on the brick after being pushed in the dispute of the road ...
थाना क्षेत्र लोनेपुर गांव में बुधवार को रास्ते के विवाद में धक्का देने से ईंट पर गिरे प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतक के पुत्र ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी विजय बहादुर पटेल (59) सबुआ प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। उनके घर के पास ही झोपड़ी थी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव के दो लोग मार्ग को चौड़ा करने के लिए झोपड़ी की दीवाल में लगे ईट को हटाने लगे। जब प्रधानाध्यापक ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उन्हें ईंट पर धक्का दे दिया। घटना के बाद वह बेहोश हो गए। इधर वारदात को अंजाम देकर मनबढ़ फरार हो गए। परिजन ग्रामीणों की मदद से घायल प्रधानाध्यापक को इलाज के लिए न्यू पीएचसी नंदगंज लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे पुत्र अंबुज पटेल ने गांव ही तीन लोगों के खिलाफ ईंट पर ढकेल कर हत्या करने की तहरीर दी। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed