फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The dead body of a woman found in the Devakali pump canal canal

देवकली पंप केनाल नहर में मिला युवती का शव

Wed, 20 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a woman found in the Devakali pump canal canal
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के माहपुर गांव के पास नहर में बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। शव मिलने को लेकर लोग तरह-तरह की आशंका व्यक्त करते रहे।
विज्ञापन

देवकली पंप नहर (चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल सैदपुर) के पश्चिमी किनारे पर भीमापार-परसनी लिंक मार्ग के पुलिया से बुधवार की सुबह गुजरते समय कुछ लोगों ने एक करीब 20 वर्षीय युवती का शव देखा। यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। कुछ ही देर में माहपुर गांव के प्रधान लक्षिराम प्रजापति सहित तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोग युवती की पहचान करने में जुट गए। पहचान न होने पर ग्राम प्रधान में घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक श्याम जी, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुधाकर राय, रामधारी प्रसाद सहित बाद क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलाया। पुलिस ने लोगों से पूछताछ करते हुए युवती के शिनाख्त का काफी प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। लोग शव मिलने को लेकर तरह-तरह की आशंका व्यक्त करते रहे। कुछ लोगों की जुबान पर इस बात की चर्चा थी कि युवती के गले पर निशान था। शायद उसका गला दबाया गया था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने कहा कि काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सका। मृतका क्रीम कलर की कुर्ती और काले रंग की जींस की फुल पैंट पहने हुए थी। माहपुर गांव के चौकीदार की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवती की मौत किन कारणों से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed