फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The dead body of a teenager thrown in a gun was not identified

संपूर्ण समाधान दिवस: 755 में 25 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण

Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a teenager thrown in a gun was not identified
सेवराई तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की समस्या सुनते जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, ? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया। सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार 755 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 25 का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई संवाददाता के अनुसार, तहसील में मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें 88 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें दो का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस पर उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस पर आए सभी शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित किया जाए। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, तहसील में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 130 आवेदन पत्रों में छह का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी प्रभाष कुमार की अध्यक्षता में 164 आवेदन पत्रों में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनिया संवाददाता के अनुसार, तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 121 में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर संवाददाता के अनुसार, तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें तीन का निस्तारण किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार, उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में 95 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इसमें एक का निस्तारण किया गया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार, उपजिलाधिकारी मंशाराम की अध्यक्षता में कुल 57 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें सात का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed