फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The crowd reached five times the available dose to get vaccinated

उपलब्ध डोज से पांच गुना लोगों की भीड़ पहुंच गई टीका लगवाने

Sat, 24 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
The crowd reached five times the available dose to get vaccinated
कासिमाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पर टीकाकरण के लिए इस समय प्रतिदिन भीड़ बढ़ती जा रही है। शनिवार को आलम यह रहा कि उपलब्ध डोज से पांच गुना लोगों की भीड़ पहुंच गई। टीकाकरण से वंचित लोग शोरगुल कर आक्रोश व्यक्त करते हुए वापस चले गए। केंद्र से प्रतिदिन टीका लगवाने से वंचित लोग वापस जा रहे हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग यहां की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अधिक से अधिक डोज उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। एक काउंटर पर 18 वर्ष से अधिक के लोगों को एवं दूसरे काउंटर पर 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन लगवाने वाले लोगों में जागरूकता बढ़ने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन लोगों की काफी भीड़ लग रही है। इधर कई दिनों से जितनी डोज जिला मुख्यालय से उपलब्ध कराई जा रही है उससे कई गुना लोगों की भीड़ लग रही है। शनिवार को जिला मुख्यालय पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर से कुल 20 शीशी वैक्सीन मिली। वैक्सीन से कुल 200 लोगों को वैक्सीनेशन किया जाना तय हुआ।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने 200 से ऊपर महिलाओं की संख्या को देखते हुए निर्णय लिया कि आज केवल महिलाओं को ही वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद सभी महिलाओं को पुलिस की निगरानी में कतार में लगवा दिया गया। वैक्सीनेशन से वंचित पुरुष स्वास्थ्य केंद्र पर काफी देर तक खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। वैक्सीनेशन से वंचित लोग शोरगुल भी करते रहे। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन न मिलने के कारण लोग प्रतिदिन वापस जा रहे हैं। इससे उन लोगों में आक्रोश है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिले से जितनी वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है उससे अधिक लोगों की भीड़ लग रही है। वैक्सीन उपलब्ध रहेगी तो लोगों को निश्चित रूप से लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed