{"_id":"699ca9fb05284c5903069f9e","slug":"the-country-needs-great-saints-like-sant-gadge-to-show-the-right-path-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-147754-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: देश को सही रास्ता दिखाने के लिए संत गाडगे जैसे महान संतों की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: देश को सही रास्ता दिखाने के लिए संत गाडगे जैसे महान संतों की जरूरत
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से समता भवन पर सोमवार को संत गाडगे की जयंती मनाई गई। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने संत गाडगे को महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि आज देश को सही रास्ता दिखाने के लिए उनके जैसे महान संतों की जरूरत है। उन्होंने भीख मांगकर तमाम विद्यालयों, धर्मशालाओं एवं अस्पतालों का निर्माण कराया, लेकिन खुद सड़क की पटरियों और पेड़ों के नीचे रहकर अपनी जिंदगी गुजारी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पूरे जीवन में कुछ अनाथालय, रैन बसेरा और नदियों और तालाबों के किनारे पक्के घाटों का निर्माण कराया।
पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने कहा कि वह आजीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते रहे। वह बाह्य आडंबर के घोर विरोधी थे। उनके अंदर परोपकार की भावना कूट-कूट कर भरी थी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ. नन्हकू यादव, सिकंदर कनौजिया, सुशील जायसवाल, मंगलदेव कनौजिया, डॉ. संजय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश यादव ने किया।
धोबी कल्याण समिति की ओर से लंका स्थित डाॅ. आंबेडकर पार्क में राष्ट्र संत बाबा गाडगे की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान संत बताया। अध्यक्षता रामबली मास्टर और संचालन सदानंद कनौजिया ने किया। मरदह ब्लॉक के सराय मुबारक गांव में संत गाडगे की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि उन्होंने समाज के वंचित वर्ग के बालक-बालिकाओं की शिक्षा के लिए 31 शिक्षण संस्थाओं सहित एक सौ से अधिक सामाजिक संस्थाओं की स्थापना की। इस अवसर राजेश गुप्ता, ध्यानचंद सिंह चौहान, पप्पू कुमार, जितेंद्र लाल, रामचंद्र मौजूद रहे।