फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The country is moving at a fast pace towards becoming self-reliant

Ghazipur News: देश आत्मनिर्भर बनने की ओर तेज गति से बढ़ रहा

Thu, 07 Aug 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The country is moving at a fast pace towards becoming self-reliant
शहर के छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में बोलते जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय।  - फोटो : भाजपा
गाजीपुर। भाजपा के छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार प्रत्येक वर्ष हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसमें हर भारतवासी हर्ष और उल्लास के साथ अपनी सहभागिता कर रहा है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारत के इतिहास में अगस्त महीने का बहुत बड़ा महत्व है। देश के स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा हमारे लिए जान से भी ज्यादा कीमती है जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने लंबी लड़ाई लड़ी। 8 अगस्त को तिरंगा यात्रा के निमित्त सभी मंडलों में बैठक, 10-11-12 को मंडलों में तिरंगा यात्रा, 13 को मंडल में शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का सम्मान तथा उनकी प्रतिमाओं एवं परिसर की साफ-सफाई तथा 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका पर जिलास्तरीय गोष्ठी आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णबिहारी राय, रामतेज पांडेय, बृजेंद्र राय, बृजनंदन सिंह, राजेश राजभर, अखिलेश आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed