फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The condition of six km long road is bad

Ghazipur News: छह किमी लंबी सड़क की हालत खस्ता

Wed, 01 May 2024 03:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
The condition of six km long road is bad
सादात। स्थानीय ब्लॉक के आतमपुर छपरा गांव से कट्या होते हुए गौरा को जाने वाली लगभग छह किमी लंबी सड़क की हालत काफी खस्ता है। इस सड़क की पटरियां कई जगह पहले से ही बरसात में बह चुकी हैं। सड़क पर पड़ी गिट्टियां जगह-जगह उखड़कर तितर-बितर हो गई है। पिछले कई वर्षों से इसकी बहीं हुई पटरियों पर न तो मिट्टी फेंकी गई और न ही सड़क की मरम्मत ही कराईं गई है। जबकि यह महत्वपूर्ण सड़क कनेरी से गौरा जाने वाली और सादात से डढ़वल जाने वाली सड़क को जोड़ती है। इस सड़क से आतमपुर छपरा से गौरा जाने में लोगों को कम समय लगता है और लगभग पांच किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ती है। इस सड़क से होकर लोग सादात से आतमपुर छपरा, कट्या, बसुखारी, कुड़वा, गौरा और वहां से मखदूमपुर की अपनी यात्रा पूरी करते हैं। क्षेत्र के लोगों की तरफ से इस सड़क की मरम्मत कराने के लिए पीडब्ल्यूडी के जेई को मांग पत्र भी दिया गया। कुड़वा गांव के विनय यादव और कट्या के दिनेश यादव ने खंड विकास अधिकारी से भी मिलकर इस लिंक सड़क की मरम्मत की मांग की लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी का ध्यान इस तरफ नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed