फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The commotion in the camp of NCC cadets

एनसीसी कैंप में कैडेट्स का हंगामा

Fri, 19 Jun 2015 11:42 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Fri, 19 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
The commotion in the camp of NCC cadets
पीजी कालेज परिसर में चल रहे एनसीसी कैम्प में बदसलूकी और गुणवत्तायुक्त भोजन नहीं देने को लेकर नाराज कैडेट्स ने शुक्रवार को हंगामा किया। कैडेट्स ने कैंप का बहिष्कार कर दिया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने कैडेट्स को
विज्ञापन


समझा कर शांत कराया। एनसीसी कैडेट्स का आरोप था एक कैडेट का ग्यारह सौ रुपये चोरी हो गए थे। इसको लेकर एनसीसी के अधिकारी ने सभी कैडेट्स को चिलचिलाती धूप में खड़ा कर पिटाई की। अधिकारी के इस व्यवहार से खफा
विज्ञापन


 कैडेट्स का गुस्सा और भी भड़क गया और वे हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी कैडेट्स को बुलाकर मामले की जानकारी ली। उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। छात्र नेता विवेकानंद पांडेय ने
विज्ञापन
विज्ञापन


 भी कैडेट्स को समझाया। कैडेट्स का कहना था कि कैम्प में मैन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। वहीं इसकी शिकायत करने पर कैडेट्स को दंडित किया जाता है। इस संबंध में कमांडिंग आफिसर आरएस मलिक ने कहा कि मामले की जांच होगी। कैडेट्स को बेहतर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed