फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The committee has been locked for a month

Ghazipur News: एक माह से समिति पर लटका ताला

Thu, 08 Feb 2024 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
The committee has been locked for a month
भांवरकोल। क्षेत्र के शेरपुर में किसानों को कृषि कार्य में सहयोग के लिए खोली गई बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति शेरपुर में किसी सचिव को कार्यभार न मिलने पर एक माह से समिति पर ताला लगा है।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति शेरपुर पर तैनात सचिव तारकेश्वर कुशवाहा के बीते वर्ष 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद इस समिति का कार्यभार अब तक किसी सचिव को नहीं सौंपा गया। समिति बंद रहने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। रबी की खेती के लिए उर्वरक उपलब्ध नहीं होने से किसानों को आवश्यकता अनुसार महंगी दामों पर खाद बीज खरीदना पड़ रहा है। संचालक मंडल के अध्यक्ष कृष्णकांत राय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय, शांति देवी, कपिल देव राय व ईश्वर देव यादव आदि ने शेरपुर समिति पर यथाशीघ्र किसी सचिव की तैनाती कर किसानों को समिति से मिलने वाली सुविधाओं को शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता कन्हैया लाल मौर्य ने बताया कि सुखडेहरा समिति पर कार्यरत सचिव हिमांशु प्रधान को शेरपुर बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का अतिरिक्त प्रभार देने का आदेश हो गया है। दो से तीन दिनों के अंदर उन्हें इस समिति का कार्यभार सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed