फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The commission was fixed at 20% on savings accounts and 30% on current accounts.

Ghazipur News: जैसा बैंक खाता वैसा कमीशन, सेविंग अकाउंट पर 20 तो करंट पर 30 प्रतिशत तय था हिस्सा

Thu, 25 Dec 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The commission was fixed at 20% on savings accounts and 30% on current accounts.
मिर्जापुर। कोडीन सिरप की तरह इस मामले में करोड़ों रुपये के वारे न्यारे हुए। देश भर में साइबर ठगी से उड़ाए गए 20 करोड़ से ज्यादा रुपयों को मिर्जापुर निवासी आरोपियों के विभिन्न खातों में जमा कराए गए। बैंक अकाउंट के प्रकार के हिसाब से जमा और निकासी के बाद रुपयों में हिस्सा तय होता था। पुलिस ने अभी तक आरोपियों के जिन खातों की जांच की है उनमें करोड़ों रुपये आए और फिर उन्हें निकाला गया। मौजूदा समय में किसी खाते में हजार, किसी अकाउंट में पांच सौ तो सबसे ज्यादा क्रेडिट वाले खातों में बैलेंस जीरो है। कारो
विज्ञापन

इस पूरे मामले की जांच कर रहे देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि बैंक एकाउंट के प्रकार के हिसाब से खाता धारक का हिस्सा तय होता था। सेविंग अकाउंट है तो 20 प्रतिशत, करंट अकाउंट है तो 30 प्रतिशत और सबसे बड़ा हिस्सा कॉरर्पाेरेट अकाउंट वाले को मिलता था। पैसों के लेन देन के लिए आरोपियों ने सेविंग, करंट और फिर कॉरर्पाेरेट अकाउंट तक खुलवाए थे। इस मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने साइबर अपराध से अर्जित पैसे को दूसरे के खाते में जमा कराने वाले गिरोह के सात लोगों के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया है। दिलीप विश्वकर्मा की तहरीर पर पांच अक्तूबर को रजनीश मिश्रा निवासी भुईली पांडेय थाना पड़री, विकास यादव निवासी दुबेपुर थाना पड़री, शिवम सिंह निवासी प्रेमापुर थाना चुनार, संदीप सिंह निवासी टकटकपुर खैरा निवासी कछवां, निखिल सिंह निवासी फुलहा थाना चुनार, अरमान सिंह निवासी प्रेमापुर थाना चुनार, सोनू निवासी जोमनपुर थाना कछवां और अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक जिन 10 के आस पास खातों की पुलिस जांच कर रही है उनमें करोड़ों रुपये आए और फिर उनकी निकासी हो गई। अब किसी में हजार, किसी में सैकड़ा तो किसी में जीरो बैलेंस है।
विज्ञापन

संदीप सिंह पटेल-

- जमा- 4 करोड़ 45 लाख, उपलब्ध बैलेंस- जीरो
- जमा- 2 करोड़ 66 लाख , उपलब्ध बैलेंस- 130 रुपये

- जमा - 88लाख 21 हजार, उपलब्ध बैलेंस- जीरो
- जमा - दो करोड़ 66 लाख, उपलब्ध बैलेंस ढाई हजार
रजनीश मिश्रा -
- जमा- 1, 56, 13 394, उपलब्ध बैलेंस - 7852
- जमा- 16542074 -उपलब्ध बैलेंस- 50 हजार
- जमा 30 लाख 52 हजार, उपलब्ध- छह हजार
- जमा -27 लाख 43 हजार, उपलब्ध- साढ़े चार हजार

- जमा - 39 लाख 41 हजार, उपलब्ध- 555 रुपये
उत्तम पटेल------

- जमा 1950000- निकासी
- जमा 1950000 निकासी
नोट -यही हाल लगभग सभी अकाउंट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed