फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The color of patriotism deepened, the tricolor waved everywhere

देशभक्ति का रंग गहराया, हर ओर तिरंगा लहराया

Thu, 11 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The color of patriotism deepened, the tricolor waved everywhere
आजादी के 75 वें वर्ष के अवसर पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने मिश्रबाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह देश महापुरुषों ने समय-समय पर अपने कार्यों एवं सोच से समाज को जागृत तथा देश को मजबूत किया है। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने आमघाट पार्क स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश प्रेम के नारे लगाए और कहा कि देश के क्रांतिकारी नवजवानों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महापुरुषों के बलिदान ने हमें आजादी दिलाई। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, विनोद अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में भी प्राचार्य डा. राघवेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने प्रशासनिक-भवन, केंद्रीय शोध-ग्रंथालय और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समीप राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर डा. डीके सिंह, डा. अनुराग सिंह, प्रो. एसडी सिंह परिहार मौजूद रहे। कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर के परिसर में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया गया। इसके साथ ही कंपोजिट विद्यालय आकुशपुर विकासखंड करंडा में विद्यार्थियों में आजादी के अमृत महोत्सव के उद्बोधन में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरसी वर्मा ने बच्चों को आजादी के महत्व को समझाया। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रध्वज-यात्रा निकाली। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. वीके राय ने महाविद्यालय परिसर में ध्वजातोलन किया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महा-अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का समय आ गया है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डा. नितिन राय ने स्वत्रंत्रता को मानव समाज का सर्वोत्तम उपहार बताते हुए कहा कि दुनिया भर में विभिन्न राष्ट्रों को स्वाधीनता की अंतहीन लड़ाई के बाद ही गुलामी की बेड़ियों से छुटकारा मिल सका।
विज्ञापन

देवकली संवाददाता के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र देवकली पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव का माल्यार्पण कर एवं उन्हें तिरंगा भेंट स्वरूप प्रदान कर स्वागत किया गया। बीएसए एवं खंड शिक्षा अधिकारी देवकली द्वारा संयुक्त रूप से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शेरपुर में बृहद तिरंगा यात्रा निकाली गई। शेरपुर कला में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के हजारों बच्चों को तिरंगा यात्रा निकाली इस यात्रा को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय झंडी दिखाकर रवाना किया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र से खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी बीरबल राम एवं ग्राम प्रधान सुकहा गुड़िया गुप्ता ने रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार एमआरडी पब्लिक स्कूल सेंवठा सिंगेरा के छात्रों ने बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय द्वारा अमृत महोत्सव आयोजन समिति के निर्धारित कार्यक्रम के दूसरे दिन स्कूल के बच्चों ने प्रधानाध्यापक सनोवर फिरदौस के नेतृत्व में सिंगेरा चट्टी सहित विभिन्न गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार उप जिला अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह के नेतृत्व में तहसील परिसर से तिरंगा पद यात्रा निकाला गया। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना पुलिस ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। थानाध्यक्ष पन्नेनाल ने हरी झंडी दिखाई। सेवराई संवाददाता के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सेवराई तहसील मुख्यालय से एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। युवा मंडल विकास अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। बारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के इंटर कालेज के बच्चों द्वारा बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाला गया। करंडा संवाददाता के अनुसार स्वाभिमान संगठनने तिरंगा यात्रा निकाली।

औड़िहार संवाददाता के अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाल कर जन जागरण किया। मौधा संवाददाता के अनुसार सैदपुर तहसील परिसर में उप जिलाधकारी ओमप्रकाश ने ध्वजारोहण कर स्कूली बच्चों को तिरंगा यात्रा के लिए रवाना किया। भीमापार संवाददाता के अनुसार सादात के कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली गई। सादात संवाददाता के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात और मजुई के बच्चों और अध्यापकों ने झंडा रैली निकाली। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed